बुलेरो नहीं मिली तो गर्भवती विवाहिता को घर से निकाला:भूखा रखने और मारपीट से प्री-मैच्योर डिलीवरी, एक नवजात की मौत

Sep 25, 2026 - 15:04
0
बुलेरो नहीं मिली तो गर्भवती विवाहिता को घर से निकाला:भूखा रखने और मारपीट से प्री-मैच्योर डिलीवरी, एक नवजात की मौत
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ठिरिया निजावत खां में दहेज के लालच और अमानवीयता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज में बुलेरो गाड़ी और 10.50 लाख रुपए नकद की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने समय से दो महीने पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक नवजात की मौत हो गई। पीड़िता के पिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुलेरो गाड़ी और 10.50 लाख रुपए की मांग को लेकर भूखा-प्यासा रखा ठिरिया निजावत खां वार्ड नंबर-06 निवासी मुख्त्यार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरफा का निकाह 8 सितंबर 2024 को मोहल्ले के ही आकिब खां के साथ किया था। निकाह के बाद से ही पति आकिब, ससुर शौकत अली और ननदें फरहीन व नसरीन दहेज से नाखुश थे। ससुराल पक्ष लगातार बुलेरो गाड़ी या 10.50 लाख रुपए नकद की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा, भूखा-प्यासा रखा गया और उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। ससुर पर मारपीट का आरोप, पति ने दिया पिता का साथ आरोप है कि विवाहिता का पति आकिब पुणे (महाराष्ट्र) में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनका समधी शौकत अली बहू साथ मारपीट करता था। ससुर तलाक दिलवाने की धमकी देता था। जब इस बात की जानकारी पुणे में मौजूद पति आकिब को दी गई, तो उसने पीड़िता की मदद करने के बजाय अपने पिता का ही पक्ष लिया और ननदों ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। गर्भावस्था में घर से निकाला, प्री-मैच्योर डिलीवरी में एक बच्चे की मौत प्रताड़ना की सारी हदें पार करते हुए ससुरालियों ने गर्भवती हालत में आरफा को सिर्फ पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। मायके वालों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 10 जून 2026 को उसने समय से दो महीने पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। भूखे-प्यासे रहने और लगातार मारपीट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने से एक नवजात की मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष से कोई देखने तक नहीं आया और खबर भेजने पर कहा कि ‘वह मरे या जिए, बुलेरो मिलेगी तभी रखेंगे।’ पंचायत और थाने में समझौते की कोशिशें नाकाम, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पीड़िता के परिजनों के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को हुई पंचायत में भी ससुराल पक्ष खुलेआम बुलेरो गाड़ी की मांग पर अड़ा रहा और कानूनी कार्रवाई करने पर तलाक देने व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कैंट थाने में भी दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह की कोशिश की गई, लेकिन विपक्षी पक्ष अपनी मांग से पीछे नहीं हटा। आखिरकार पीड़ित पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है। एसएसपी अनुराग आर्य का बयान मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में पति आकिब, ससुर शौकत अली और ननदों फरहीन व नसरीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला सुरक्षा और ऐसे गंभीर अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के जल्द कार्रवाई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User