पुलिस लाइन में आगरा जोन की 13वीं मलखम्भ प्रतियोगिता शुरू:6 जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई

Oct 16, 2026 - 15:39
0
पुलिस लाइन में आगरा जोन की 13वीं मलखम्भ प्रतियोगिता शुरू:6 जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा, खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई
एटा पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे आगरा जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें आगरा जोन के छह जिलों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान एटा की टीम ने सबसे पहले प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों से परिचय लेकर बढ़ाया उत्साह शुभारंभ समारोह में एसएसपी ने विभिन्न टीमों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसएसपी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। पुलिसकर्मियों के लिए खेलों का विशेष महत्व एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों के बीच खेल तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। खेलों से शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती भी बेहतर होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। छह जिलों की टीमें दिखाएंगी कौशल प्रतियोगिता में आगरा जोन के छह जिलों की पुलिस टीमें मलखम्भ में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। एसएसपी ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रदर्शन, आपसी सहयोग और खेल के प्रति समर्पण है। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देखें 3 फोटो

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User