पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट तक गांधी जयंती की धूम:डीएम बोले महान विभूतियों के आदर्शों से जीवन में सीख लेने की जरूरत
आजमगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिले के कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें जिले के अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कलेक्ट्रेट के गांधी हाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कहा की जय जवान जय किसान के महामंत्र से देश के सौर्य और श्रम को एक जाकर करने वाले युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए जे, पीड़ पराई जाणे रे को गया भी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी सहभागिता की जिन्हें डीएम रविंद्र कुमार ने पुरस्कृत भी किया। पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट तक गांधी जयंती की धूम
आजमगढ़ के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन क्षेत्र अधिकारी ईश्वर लाल गुर्जर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और राज सेवा के आदर्शों को स्मरण किया इसके साथ ही उत्कृष्ट और सारणी सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सादगी कर्तव्य निष्ठा और राज सेवा के आदर्शों को याद करते हुए ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करने की शपथ भी खाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)