चंदौली में गांधी-शास्त्री जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम:धानापुर थाने में गांधीजी की तस्वीर पर चढ़ाए फूल; बच्चों की सुरक्षा पर निकली जागरूकता रैली

Oct 02, 2026 - 12:49
0
चंदौली में गांधी-शास्त्री जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम:धानापुर थाने में गांधीजी की तस्वीर पर चढ़ाए फूल; बच्चों की सुरक्षा पर निकली जागरूकता रैली
चंदौली जिले में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए, वहीं धानापुर थाने में कार्यक्रम के दौरान केवल महात्मा गांधी की तस्वीर पर ही फूल चढ़ाए गए। यहां लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर कार्यक्रम स्थल पर नहीं लगाई गई थी। धानापुर थाने में थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर लाल बहादुर शास्त्री का चित्र मौजूद नहीं था। इसके चलते जयंती कार्यक्रम में केवल गांधीजी के चित्र पर ही पुष्प अर्पित किए गए। पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों को किया नमन पुलिस लाइन परिसर में एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, सत्य और स्वच्छता की शपथ ली। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद किया। बच्चों के अधिकारों को लेकर निकली जागरूकता रैली सदर विकासखंड स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बच्चों के अधिकारों और लैंगिक अपराधों से सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। डीएम कार्यालय और स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय और जिले के विभिन्न स्कूलों में भी गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों को याद किया गया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User