पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत स्कूल-गांव में चलाया अभियान:छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के उपाय, अधिकार और सरकारी योजनाएं बताईं

Oct 12, 2026 - 13:39
0
पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत स्कूल-गांव में चलाया अभियान:छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के उपाय, अधिकार और सरकारी योजनाएं बताईं
उन्नाव पुलिस 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। सोमवार को अचलगंज और बारासगवर थाना टीमों ने स्कूल और गांवों में ऐसे कार्यक्रम किए। पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकार, सरकारी योजनाएं और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। टीमों ने बातचीत कर समस्याएं सुनीं और लोगों से कहा कि किसी भी अप्रिय घटना पर बिना डरे पुलिस से संपर्क करें। अचलगंज टीम ने एसएवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को छेड़छाड़ या उत्पीड़न पर चुप न रहने की सलाह दी। उन्हें 1090, 112, 181, 1098 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया। बारासगवर टीम ने ग्राम गया बख्श खेड़ा, हुबलाल इंटर कॉलेज टेढ़ा और चंद्रिका माता मंदिर में कार्यक्रम किए। यहां भी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User