पुलिस से शिकायत के बाद एसएन में भर्ती हुई महिला:इमरजेंसी में चार घंटे तक तड़पती रही प्रसुता, सुबह हो गई मौत

Oct 03, 2026 - 19:17
0
पुलिस से शिकायत के बाद एसएन में भर्ती हुई महिला:इमरजेंसी में चार घंटे तक तड़पती रही प्रसुता, सुबह हो गई मौत
एसएन मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय विजय कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तांतपुर निवासी विजय कुमारी को शुक्रवार शाम करीब 7 बजे परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि करीब चार घंटे तक उन्हें इमरजेंसी और स्त्री रोग विभाग के बीच भेजा जाता रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत और 112 पर सूचना देने के बाद महिला को भर्ती किया गया। शनिवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी से स्त्री रोग विभाग भेजने का आरोप मृतका के जीजा गौरव के अनुसार, परिवार में हुए विवाद के दौरान विजय कुमारी के पेट में चोट लगी थी। उनका कहना है कि एसएन की इमरजेंसी में पहुंचने पर उन्हें स्त्री रोग विभाग जाने के लिए कहा गया। वहां से फिर इमरजेंसी भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान महिला को भर्ती नहीं किया गया। गौरव के मुताबिक, जब काफी देर तक सुनवाई नहीं हुई तो परिचित के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल और फेसबुक पेज पर शिकायत की गई। इसके साथ ही 112 पर कॉल किया गया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किए जाने का दावा परिजनों ने किया। प्राचार्य बोले- दूसरे अस्पताल में हो चुकी थी डिलीवरी एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि महिला गर्भवती नहीं थी। उसकी डिलीवरी पहले ही दूसरे अस्पताल में हो चुकी थी। वहां स्थिति बिगड़ने के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्होंने बताया कि महिला को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर लिया गया और बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर उपचार दिया गया। प्राचार्य के अनुसार, महिला की रिपोर्ट पहले से गंभीर थी। उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। मौत की वजह और इलाज को लेकर अलग-अलग दावे परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया है, जबकि कॉलेज प्रशासन के अनुसार महिला की हालत पहले से गंभीर थी और उसे इमरजेंसी, वेंटिलेटर और आईसीयू में उपचार दिया गया। प्रिंसीपल ने कहा कि इस मामले मे समिति गठित कर दी है। जांच रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User