यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:कुर्सी के लिए सपा नेता को थप्पड़ मारे, 43वीं मंजिल से कूदा इंजीनियर, भाजपा का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया

Oct 03, 2026 - 19:17
0
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:कुर्सी के लिए सपा नेता को थप्पड़ मारे, 43वीं मंजिल से कूदा इंजीनियर, भाजपा का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया
आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शामिल होने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर गोरखपुर में सपा की प्रेस कांफ्रेंस में कुर्सी पर बैठने को लेकर हंगामा और पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारे जाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- 50 हजार बेटियों को जल्द स्कूटी देंगे, 4.60 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप बांटी सीएम योगी ने 4.60 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप बांटी। छात्रों से कहा- स्कॉलरशिप को गुटखा-चाट में मत खर्च कर देना। बताया- सरकार 50 हजार बेटियों को स्कूटी और 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट देगी। बेटियों को पढ़ाई के लिए 25 हजार दिए जा रहे। मंत्री राजभर की ओर इशारा कर बोले- इनको समय पर छात्रवृत्ति मिल जाती तो आपकी तरह होनहार बनते, नेता नहीं बनते। पूरी खबर पढ़ें 2- गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारा, कुर्सी पर बैठने के लिए हंगामा गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी पर बैठने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों में पहले गाली-गलौज हुई, फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान अंशुमान के बेटे कमलेश सिंह ने नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया। सपा ने आरोपी के पिता अंशुमान सिंह को निकाल दिया। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें-फ्लोर से युवक कूदा, शरीर के टुकड़े हुए नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर ने यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। 29 वर्षीय संभव जैन ने सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से छलांग लगाई। गिरते ही शरीर के टुकड़े हो गए। शरीर के टुकड़े 30-40 फीट दूर तक फैल गए। हर तरफ खून ही खून फैल गया। वीडियो में वह रेलिंग पर लटकता और कुछ सेकंड बाद छलांग लगाता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4- BJP का झंडा उतारने वाले संजयन को टिकट, सपा ने अचानक 2 MLC प्रत्याशी बदले सपा ने एमएलसी चुनाव से पहले दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी से बगावत कर सपा में आए डॉ. संजयन त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। टिकट न मिलने पर झंडा उतार कर फूट-फूटकर रोए थे। आगरा शिक्षक सीट पर एमएलसी आकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। 11 एमएलसी सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें 5- दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल हुए यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद स्वामी ने INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसपर बाद में चर्चा होगी। हम चाहते कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री बनें। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- यूपी में 15 IAS- 23 PCS के ट्रांसफर, राजभर की नाराजगी पर अमित सिंह को हटाया योगी सरकार ने शनिवार को 15 IAS और 23 PCS अफसरों के ट्रांसफर किए। मंत्री ओपी राजभर की नाराजगी के बाद पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह को हटाकर PCF का प्रबंध निदेशक बनाया गया। IAS माला श्रीवास्तव से सचिव, भूतत्व और खनिकर्म का प्रभार वापस लिया गया। जौनपुर CDO ध्रुव खाडिया को मऊ, नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का CDO बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें 7- जनेऊ दिखाकर अजय राय बोले- राहुल का साथ नहीं छोड़ूंगा, राजनीति में पद आते-जाते रहते यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भावुक हो गए। राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर से धूल हटाई और जनेऊ दिखाते हुए कहा- “ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा। शीर्ष नेतृत्व का फैसला उन्हें स्वीकार है। राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं। मोना भी कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देंगी। पूरी खबर पढ़ें 8- बलिया में महिला का आरोप- भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेप किया, वीडियो बनाया बलिया में भाजपा की महिला नेत्री ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर रेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि जिलाध्यक्ष और उनके साथियों ने शोषण किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दिए गए। 15 दिन तक पुलिस ने टालमटोल करती रही। 15 सितंबर को FIR हुई लेकिन बाद में जिलाध्यक्ष का नाम FIR से हटवा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 9- लखनऊ के मोहल्लों में हजारों घरों में घुसा पानी, 3 लाख लोग प्रभावित यूपी में बारिश थम गई, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती का पानी फैजुल्लागंज इलाके में 60,000 से ज्यादा घरों में घुस गया है। लोग पलायन को मजबूर हैं और गलियों में नावें चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट बंद कर दिया गया है। फतेहपुर में 12 लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई, सबको बचाया गया। पूरी खबर पढ़ें 10- आगरा में कंटेनर-डंपर में टक्कर के बाद भीषण आग, 2 जिंदा जले, सिर्फ हडि्डयां बचीं आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर और डंपर की भीषण टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में डंपर सवार 2 हेल्पर जिंदा जल गए। दोनों के शव सीट से चिपके मिले, सिर्फ हड्डियां बची हैं। कंटेनर चालक और पास से गुजर रहा बाइक सवार भी गंभीर रूप से झुलस गया। फायर टीम ने करीब एक घंटे में आग बुझाई। हादसे के बाद हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें 11- आजम ने जेल से अखिलेश को 15-सीटों के नाम भेजे, पत्नी तंजीन ने की मुलाकात पश्चिमी यूपी की 15 सीटों पर सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने अपने पसंदीदा कैंडिडेटों की लिस्ट अखिलेश यादव तक पहुंचाई है। जेल में बंद आजम ने पत्नी तंजीन फातिमा के जरिए यह लिस्ट भेजी है। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में सपा प्रमुख से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात में चुनावी रणनीति के साथ टिकट बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में रिटायर्ड फौजी से महिला सिपाही का अफेयर, 5 हजार बार फोन पर बात कानपुर में 23 साल बड़े रिटायर्ड फौजी से 22 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल का अफेयर था। 9 महीने में दोनों के बीच 5 हजार से ज्यादा बार फोन पर बात हुई। सबसे लंबी बातचीत 4 घंटे की थी। पुलिस के मुताबिक, सिपाही की किसी और से बात शुरू होने पर दोनों में झगड़ा हुआ था। 30 सितंबर को सुसाइड वाले दिन भी दोनों के बीच 3 बार बातचीत हुई। आरोपी को अरेस्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें 13- मथुरा में 8 बार के विधायक श्याम सुंदर कांग्रेस में शामिल, 1989 में पहली बार जीते मथुरा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। मांट सीट से 8 बार विधायक रहे शर्मा 1989 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। 2022 के चुनाव में भाजपा के राजेश चौधरी से हारने के बाद अक्टूबर 2024 में बसपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। शामिल होने के बाद कहा- आज मैं कहना चाहता हूं ‘ये बूढ़ा बहुत काम का है।’ पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- व्यापारी 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा, मोबाइल गुम होने से परेशान था कानपुर में मोबाइल गुम होने से परेशान एक कपड़ा व्यापारी करीब 100 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। व्यापारी के टावर पर चढ़ने की सूचना पर मुंगीसापुर कस्बे में काफी भीड़ लग गई। पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद वह नीचे उतरा। व्यापारी ने 2 युवकों पर मोबाइल चुराने का आरोप लगाया। उसने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सनातनी संगम का आयोजन 4 अक्टूबर को लखनऊ में सनातनी संगम का आयोजन होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम में 21 देशों के सनातनी प्रतिनिधि और दर्जनों प्रमुख साधु-संत एक मंच पर जुटेंगे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से आयोजित इस संगम में अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधि और संत सनातन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User