पुराने पुल से अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग:प्रयागराज में लावारिस हाल में मिली बाइक, पुलिस 5 घंटे से चला रही सर्च ऑपरेशन

Sep 26, 2026 - 11:30
0
पुराने पुल से अकाउंटेंट ने यमुना में लगाई छलांग:प्रयागराज में लावारिस हाल में मिली बाइक, पुलिस 5 घंटे से चला रही सर्च ऑपरेशन
प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में 35 वर्षीय एक अकाउंटेंट के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। उसकी बाइक पुरानी यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार तड़के फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया। शाम को घर से निकला, फिर नहीं लौटा लापता युवक की पहचान तुषार केशरवानी (35) निवासी अतरसुइया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह एक निजी फर्म में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। परिजनों के अनुसार, तुषार शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश शुरू की, पुलिस से मिली सूचना देर रात तक तुषार के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि उसकी बाइक पुरानी यमुना पुल पर लावारिस हालत में खड़ी मिली है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुल पर बाइक मिलने के बाद बढ़ी आशंका बाइक मिलने के बाद पुलिस ने पुल और उसके आसपास के इलाके की तलाशी ली, लेकिन तुषार का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आशंका जताई गई कि उसने पुरानी यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी होगी। हालांकि, पुलिस अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी घटना की जानकारी मिलते ही कीडगंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश शुरू कराई। देर रात तक चले अभियान में सफलता नहीं मिलने के बाद शनिवार तड़के फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने क्या कहा कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार तलाश की जा रही है। फिलहाल तुषार का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल तुषार के लापता होने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इलाके में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि तुषार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल कीडगंज थाना पुलिस को सूचित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User