गोरखपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो:पांच स्कूली बच्चे घायल, गाड़ी में क्षमता से अधिक बैठे थे लोग

Sep 26, 2026 - 11:30
0
गोरखपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो:पांच स्कूली बच्चे घायल, गाड़ी में क्षमता से अधिक बैठे थे लोग
गोरखपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों में एक को तुरंत एयरफोर्स अस्पताल और दो बच्चों को एम्स में भर्ती करवाया। वहीं दो बच्चों को मामूली चोट लगी थी जो प्राथमिक इलाज के बाद घर लौट गए। घटना शुक्रवार दोपहर नंदानगर के पास हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब 10 बच्चे ऑटो से अपने घर जा रहे थे। नंदानगर पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उनके परिजन को दी। हादसे में वेदांशु सिंह, अमन यादव, अयांश यादव, आर्शी समेत पांच बच्चे घायल हुए। वेदांशु को एयरफोर्स अस्पताल और अमन व अयांश को एम्स में भर्ती कराया गया। आर्शी के सिर में मामूली चोट थी, इसलिए परिजन उसे अपने साथ ले गए। अन्य घायल बच्चों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर में प्रतिबंधित काले रंग के ऑटो के संचालन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद ऐसे ऑटो सड़कों पर चलते दिखाई देते हैं। हादसे के बाद ऑटो के संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User