पूर्व IAS दिव्या मित्तल विंध्याचल गंगा आरती में होंगी शामिल:मिर्जापुर में दुर्गा पंडालों में दर्शन-पूजन के साथ करेंगी जनसंपर्क
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल रविवार शाम विंध्याचल धाम स्थित अखाड़ा घाट पर मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल होंगी। उनका कार्यक्रम शाम करीब 7 बजे निर्धारित है। इसके बाद वह रात लगभग 8 बजे नगर के मुजफ्फरगंज स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन करेंगी। दिव्या मित्तल शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जिले में आगमन के साथ ही नगर में प्रवास कर रही हैं। विंध्याचल धाम में कलश स्थापना के साथ उनका धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहा है। नवरात्र के दौरान वह विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन करने के साथ लोगों से मुलाकात कर रही हैं। पंचमी पर नई पार्टी का किया ऐलान प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में कदम रखने वाली दिव्या मित्तल ने नवरात्र की पंचमी तिथि पर अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी राजनीतिक सक्रियता के संकेत दिए हैं। पार्टी की घोषणा के बाद से उनके कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों पर लोगों की नजर बनी हुई है। गांवों में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात शुक्रवार को दिव्या मित्तल ने हलिया विकासखंड के लहुरियादह और भैंसोड़ बलाय गांव में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। नवरात्र के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचना उनके जनसंपर्क अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आईं दिव्या मित्तल इन दिनों धार्मिक आयोजनों, ग्रामीणों से संवाद और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। शनिवार को गंगा आरती और दुर्गा पंडाल में उनका प्रस्तावित कार्यक्रम भी इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)