कानपुर में दिन-रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर:सर्दी-जुकाम बढ़ा; रविवार को भी निकलेगी तेज धूप

Oct 18, 2026 - 07:39
0
कानपुर में दिन-रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर:सर्दी-जुकाम बढ़ा; रविवार को भी निकलेगी तेज धूप
कानपुर में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिन और रात के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि सुबह व रात में हल्की ठंडक के कारण सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को भी मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी। दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने से दिन में धूप का असर रहेगा। ऐसे में तापमान के अंतर को देखते हुए सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार को गर्मी और उमस ने किया परेशान सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकली और नमी अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। शाम को मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User