पूर्व IPS आदित्य प्रकाश वर्मा सपा में हुए शामिल:अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, हाथरस की राजनीति में बढ़ी हलचल

Oct 15, 2026 - 23:18
0
पूर्व IPS आदित्य प्रकाश वर्मा सपा में हुए शामिल:अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, हाथरस की राजनीति में बढ़ी हलचल
हाथरस की राजनीति में सक्रिय रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। वर्मा ने भी सपा में शामिल होने की पुष्टि की है। वर्मा इससे पहले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जुड़े थे। उनके सपा में शामिल होने के बाद हाथरस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासकर सपा में उनकी अगली भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। अगस्त में आजाद समाज पार्टी से दिया था इस्तीफा आदित्य प्रकाश वर्मा को 31 जुलाई को आजाद समाज पार्टी ने हाथरस सदर सुरक्षित विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया था। हालांकि, उन्होंने अगस्त में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके करीब दो महीने बाद अब उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। जून 2025 में पुलिस सेवा से हुए थे रिटायर आदित्य प्रकाश वर्मा जून 2025 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वह हाथरस में सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। अब सपा में शामिल होने के बाद उनकी अगली राजनीतिक भूमिका को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User