पूर्व सैनिकों की समस्या पर ADM का सख्त रुख:बोले- अगली बैठक तक समाधान न होने पर लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
ललितपुर में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे सैनिक बंधु बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजय मिश्रा ने की। बैठक में मौजूद पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी संजय मिश्रा ने साफ कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पिछली बैठक के लंबित मामलों की जानकारी ली और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द उनका निपटारा करने का आदेश दिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष अहलूवालिया ने भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और आश्रितों को बताया। संजय मिश्रा ने पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और विधवाओं से सैनिक बंधु बैठक में आकर अपनी समस्याएं बताने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)