पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कैंटीन मैनेजर व 5 अज्ञात पर FIR:रोलर हटाने पर गार्ड से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Oct 11, 2026 - 15:29
0
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कैंटीन मैनेजर व 5 अज्ञात पर FIR:रोलर हटाने पर गार्ड से मारपीट और जान से मारने की धमकी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसों के बाद UPEIDA ने सख्ती बढ़ा दी है। सुल्तानपुर में बीते सप्ताह चार दिनों में तीन हादसों में 9 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने UPEIDA अधिकारियों के साथ बैठक कर पेट्रोलिंग बढ़ाने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम शाम में शनिवार को जयसिंहपुर कोतवाली में एक कैंटीन मैनेजर और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। UPEIDA के सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार (एक्स आर्मी) ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रदीप कुमार के अनुसार, वे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 139.2 पर बनी कैंटीन के सामने खड़े रोड रोलर हटवा रहे थे। कैंटीन मैनेजर लालजी सोनी ने वाहन हटाने से मना किया और कहा कि यह उनका काम नहीं है। इसके बाद मैनेजर लालजी सोनी ने 4-5 अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रदीप कुमार के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रदीप कुमार ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुबोध कुमार त्यागी को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User