प्रतापगढ़ में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:उद्घाटन मैच में डाड़ी की टीम जीती; रॉबिन बने 'मैन ऑफ द मैच'

Oct 11, 2026 - 15:29
0
प्रतापगढ़ में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:उद्घाटन मैच में डाड़ी की टीम जीती; रॉबिन बने 'मैन ऑफ द मैच'
प्रतापगढ़ के मानधाता स्थित बेलखरी गांव की बड़ी बाग में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बिकरू कांड के बलिदानी दारोगा अनूप सिंह की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और समाजसेवी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर इस टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बरहुआ और डाड़ी की टीमों के बीच खेला गया। 6-6 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बरहुआ की टीम 5 विकेट के नुकसान पर महज 35 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाड़ी की टीम ने शानदार खेल दिखाया और अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डाड़ी टीम के खिलाड़ी रॉबिन को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भरते हैं खेल सुरेंद्र खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं हैं। ये युवाओं के जीवन में अनुशासन, टीम भावना और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संचार करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। मैच में इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका उद्घाटन मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी राम मूरत, शुभम सिंह और मोनू सिंह ने निभाई। वहीं, अमृत लाल पटेल और साहिल खान ने अपनी बेहतरीन कमेंट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जबकि मैच की स्कोरिंग शाहिद ने की। इस अवसर पर रमेश बहादुर सिंह, पवन सिंह, पुनीत मिश्र, राम पाल, शनि पाल, अरुण सिंह, अभय सिंह, सूरज सिंह, प्रवीण यादव, राम बहादुर यादव सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User