पूर्वांचल के ग्रामीण विकास में अदाणी फाउंडेशन की पहल:शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर फोकस; महिला समूहों, युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा

Oct 06, 2026 - 19:51
0
पूर्वांचल के ग्रामीण विकास में अदाणी फाउंडेशन की पहल:शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर फोकस; महिला समूहों, युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा
यूपी के मिर्जापुर और सोनभद्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर चल रही इन पहलों के जरिए ग्रामीण समुदायों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। फाउंडेशन के मुताबिक, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के हजारों परिवारों तक पहुंच बनाई जा रही है। स्थानीय जरूरतों के आधार पर चल रहे कार्यक्रम फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए पहल की जा रही है। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर है। इसके अलावा क्षमता विकास और सामुदायिक सहभागिता के जरिए स्थानीय लोगों को विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर मिर्जापुर और सोनभद्र में आजीविका संवर्धन के साथ महिला समूहों की क्षमता बढ़ाने और युवाओं को नए कौशल से जोड़ने के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण और सामुदायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के जरिए स्थानीय स्तर पर सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन का कहना है कि इन कार्यक्रमों का लक्ष्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समुदायों को लंबे समय तक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना है। देश के कई राज्यों में संचालित हैं पहलें अदाणी फाउंडेशन के मुताबिक, देश के 19 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हजारों गांवों और शहरी समुदायों में विभिन्न सामाजिक विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सतत आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। स्थानीय जरूरतों के आधार पर तैयार विकास मॉडल के जरिए समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User