पुस्तक का कवर विमोचन:मैक्सिको की लेखिका ने संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर लिखी पुस्तक
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत मैक्सिको की लेखिका डॉ. एरिका मोरालेस क्रूज की पुस्तक ‘द क्राउन ऑफ ह्यूमैनिटी: सेंट सौरभ’ का कवर विमोचित किया गया। पुस्तक का मुखपृष्ठ संत सौरभ के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर केंद्रित है। इसमें संत सौरभ के चित्र के साथ मैक्सिको की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय ध्वज को भी दर्शाया गया है। यह पुस्तक गोरखपुर निवासी, धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के विचारों पर आधारित है। लेखिका डॉ. एरिका मोरालेस क्रूज का उद्देश्य संत सौरभ के मानवतावादी दर्शन को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाना है। पुस्तक का प्रकाशन भारत के गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर की ओर से किया जा रहा है। इस पहल के जरिए संत सौरभ के विचारों को वैश्विक साहित्यिक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)