पुस्तक ‘सौहार्द-दर्शन’ का कवर जारी:डॉ. गौतम कुमार ने लिखी, संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित

Oct 10, 2026 - 16:16
0
पुस्तक ‘सौहार्द-दर्शन’ का कवर जारी:डॉ. गौतम कुमार ने लिखी, संत सौरभ के जीवन-दर्शन पर केंद्रित
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत लगातार 31वें दिन 31वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के कवर विमोचन का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इसी क्रम में समस्तीपुर के पूसा स्थित उमा पांडेय कॉलेज में शिक्षाविद् व लेखक डॉ. गौतम कुमार की नई पुस्तक ‘सौहार्द-दर्शन: संत सौरभ और धरा धाम’ के कवर का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक गोरखपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संत एवं सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवीय मूल्यों और वैश्विक सद्भाव पर गहराई से केंद्रित है। इसमें प्रेम, धार्मिक समन्वय, सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व के जरिए एक शांतिपूर्ण समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की गई है। विमोचन के अवसर पर लेखक डॉ. गौतम कुमार के साथ डॉ. रोमा कुमारी, डॉ. अर्यमा और डॉ. अकील अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पुस्तक के लेखक डॉ. गौतम कॉलेज में राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक होने के साथ ही इग्नू से भी जुड़े हैं। इस साहित्यिक पहल की आयोजन टीम में डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. नीरज गुप्ता सहित कई विद्वान शामिल हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन 'गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन' और 'दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर' द्वारा किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User