युवती की आत्महत्या के मामले में सिपाही की गिरफ्तारी नहीं:एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, पुलिस ने रोका, परिजनों ने कहा- आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए

Oct 10, 2026 - 16:16
0
युवती की आत्महत्या के मामले में सिपाही की गिरफ्तारी नहीं:एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, पुलिस ने रोका, परिजनों ने कहा- आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए
बदायूं में युवती की आत्महत्या के मामले में नामजद सिपाही की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। उनके साथ कुछ हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी थे। परिजनों के विरोध को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने ऑफिस का गेट बंद कर लिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो गेट खोला गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने परिजनों को समझाया और बताया कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट का है। यहां की एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 29 सितंबर को सिपाही जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जीशान हरदोई जिले की पिहानी कोतवाली में तैनात है। पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि सिपाही ने अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया। बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। साथ ही, आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी दी गई। परिवार का कहना है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवती की चैट से उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। गिरफ्तारी की मांग लेकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी मांग को लेकर वे एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों से मुलाकात के बारे में पूछने पर परिजनों ने कहा कि कुछ अन्य हिंदूवादी नेता भी वहां पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद वे अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User