राधानगर थाने को मिलेगा नया हाईटेक भवन:₹12 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू, एसपी ने किया भूमि पूजन

Oct 16, 2026 - 19:11
0
राधानगर थाने को मिलेगा नया हाईटेक भवन:₹12 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू, एसपी ने किया भूमि पूजन
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के लोगों और पुलिसकर्मियों को जल्द ही नए थाने की सुविधा मिलेगी। बांदा-सागर मार्ग पर मंडी समिति के पास करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से बहुमंजिला और आधुनिक सुविधाओं से लैस थाना भवन बनाया जाएगा। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया और पहली ईंट रखकर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दो साल में पूरा होगा निर्माण कार्य लंबे समय से किराए या अस्थायी व्यवस्था में संचालित राधानगर थाने को अब अपना भवन मिलने जा रहा है। प्रशासनिक दस्तावेजों के अनुसार, भवन निर्माण की जिम्मेदारी चंद्रा ब्रदर्स इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था को करीब दो साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। महिला हेल्प डेस्क से आधुनिक मालखाने तक की सुविधा नए थाना भवन में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल और अधिकारियों के लिए अलग-अलग केबिन बनाए जाएंगे। इसके अलावा आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, आधुनिक मालखाना, हवालात और महिला हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं भी होंगी। नया भवन बनने से पुलिसकर्मियों को कामकाज में सहूलियत मिलने के साथ थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कानून-व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि नए थाना भवन के तैयार होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। शिलान्यास के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता पर भी नजर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User