लखनऊ में प्रेग्नेंट महिला की इलाज के दौरान मौत:मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

Oct 16, 2026 - 19:11
0
लखनऊ में प्रेग्नेंट महिला की इलाज के दौरान मौत:मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया
लखनऊ के बंथरा में गुरुवार को 3 माह की गर्भवती विवाहिता सपना की इलाज के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता लाल बहादुर ने पति रामेश्वर, सास, ससुर और ननद पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। लाल बहादुर ने बताया कि बेटी सपना की शादी 26 नवंबर 2020 को रामेश्वर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर सपना से मारपीट करता था। सपना ने 28 सितंबर 2025 को बंथरा थाने में शिकायत भी की थी। दो माह पहले पति समझौता कर सपना को वापस ले आया था। पिता का आरोप है कि दामाद को कारोबार के लिए दिए 15 लाख रुपये रामेश्वर ने जुए में गंवा दिए। इसी बात पर विवाद हुआ और पति ने परिवार के साथ मिलकर सपना की पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। प्रसाद हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। ससुराल वालों ने मायके वालों को मौत की सूचना नहीं दी। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पिता ने बंथरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User