राधेश्याम गोंड बने भाजपा ST मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, नरकटिया खुर्द में जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड का शुक्रवार को उनके नरकटिया खुर्द स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एसटी मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड सहित भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। डॉ. गोंड ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले को कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राधेश्याम गोंड के अनुभव और सक्रियता से एसटी मोर्चा जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक और मजबूत होगा। स्वागत कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और एसटी समाज को पार्टी से जोड़ने व बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में राधेश्याम गोंड ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)