राहुल बोले- भाजपा-RSS समर्थकों के मन में डर-नफरत:इसलिए वे प्रेम महसूस नहीं कर पाते; कल बोले थे- पापा की गोद में बैठती थीं मां

Nov 17, 2026 - 16:50
0
राहुल बोले- भाजपा-RSS समर्थकों के मन में डर-नफरत:इसलिए वे प्रेम महसूस नहीं कर पाते; कल बोले थे- पापा की गोद में बैठती थीं मां
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की सोमवार को ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने कहा कि घर में लंच और डिनर के दौरान मां, पापा की गोद में बैठती थीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई बातें सामने आईं। मंगलवार को राहुल ने X पर लिखा कि भाजपा और संघ समर्थकों में डर और नफरत है। इसलिए वे प्रेम महसूस नहीं कर पाते। राहुल गांधी की X पर पूरी पोस्ट राहुल गांधी ने X पर पोस्ट की- डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है। एक सच्चे हिंदू के नाते, मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User