19 नवंबर का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में अच्छी खबर मिलेगी, मकर राशि वालों की कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है

Nov 18, 2026 - 20:38
0
19 नवंबर का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में अच्छी खबर मिलेगी, मकर राशि वालों की कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है
गुरुवार, 19 नवंबर को मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के जल्द प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नए ऑर्डर और अनुबंध मिल सकते हैं। मेष राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। मिथुन राशि में मीडिया और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय रहेगा। कन्या राशि में कारखानों में काम करने वालों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। धनु राशि के कमीशन और बीमा कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस से जुड़ी शुभ खबर मिलेगी। मकर राशि वालों की कोई तमन्ना पूरी होने वाली है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। युवाओं को करियर से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- व्यवहार में व्यावहारिकता रखना जरूरी होगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने से आपके मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। इसका असर मानसिक शांति और नींद पर भी पड़ सकता है। ज्यादा गुस्सा करने से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। करियर- बिजनेस में मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। कुछ नुकसान होने की आशंका है, इसलिए कारोबारी फैसलों में सावधानी जरूरी होगी। पार्टनरशिप बिजनेस में भी संभलकर व्यवहार करना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा और अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय देना नुकसानदायक हो सकता है। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा काम के कारण कभी-कभी थकान और तनाव महसूस हो सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 वृष - पॉजिटिव- दूसरों की मदद और सहयोग करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहां खास लोगों से मुलाकात होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- किसी मामले में असमंजस होने पर परिवार के वरिष्ठ लोगों से बातचीत करना उपयोगी रहेगा। व्यवहार में संयम और संतुलन रखना जरूरी होगा। मानसिक तनाव बढ़ने से नींद भी प्रभावित हो सकती है। करियर- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा अनुशासन रखने से उनकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे और दोस्ताना संबंध बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन - पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता रहेगी। अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत से चुनौतियों का सामना करेंगे और अधूरे काम पूरे कर पाएंगे। महिलाओं को घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- आज पैसों के लेनदेन से जुड़े काम टालना बेहतर होगा। रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिसे समझदारी से सुलझाना होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। करियर- फाइनेंस से जुड़े बिजनेस में विशेष सावधानी की जरूरत होगी। मीडिया और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन है। हालांकि ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। गैरजरूरी बहस से काम प्रभावित हो सकता है। लव- पार्टनर और परिवार के साथ मनोरंजन या शॉपिंग में समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आपसी रिश्तों में और नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहरी वातावरण का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 कर्क - पॉजिटिव- परिवार के साथ सुख-सुविधा की चीजें खरीदने में अच्छा समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने की योजना बन सकती है। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। नेगेटिव- किसी नकारात्मक बात के कारण दोस्तों के बीच नाराजगी हो सकती है। उधार के लेनदेन में नुकसान होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब होने से भी परेशानी बढ़ सकती है। करियर- बिजनेस में फिलहाल जिस तरह काम चल रहे हैं, उनमें बदलाव करना ठीक नहीं रहेगा। दूरदराज के क्षेत्रों से नए संपर्क बनेंगे। हालांकि आसपास के कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हेल्थ- महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह - पॉजिटिव- समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी करीबी दोस्त की सलाह बहुत फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। नेगेटिव- दिन की शुरुआत कुछ परेशानियों के साथ हो सकती है। धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा। वाहन या कोई महंगा इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बातचीत में विशेष सावधानी रखें, क्योंकि आपकी किसी बात का गलत प्रभाव पड़ सकता है। करियर- बिजनेस में सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी होगा। कारोबार के विस्तार की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करने पर फायदा होगा। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। हालांकि विवाहेतर प्रेम संबंधों का नकारात्मक असर परिवार की सुख-शांति को बिगाड़ सकता है। हेल्थ- गैस और छाती में जलन की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या - पॉजिटिव- परिवार के किसी अनुभवी और वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण काम पूरे कर पाएंगे। ये काम आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। संतान से जुड़ी कोई गंभीर चिंता दूर होगी। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- दिखावे के कारण गैरजरूरी कामों पर खर्च बढ़ सकता है। बजट की अनदेखी करने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। कोई अशुभ समाचार मिलने की भी आशंका है। बातचीत में शब्दों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस के लिए बनाई गई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी और सभी काम सुचारू रूप से चलते जाएंगे। कारखानों में काम करने वाले लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। लव- परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। इससे घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें इलाज की जरूरत पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 तुला - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। अपनी मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने पक्ष में कर पाएंगे। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। दूसरों को समझाने के बजाय अपने नजरिए में बदलाव लाना फायदेमंद रहेगा। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। करियर- बिजनेस में ज्यादा समय देना होगा और काम की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखना होगा। टैक्स से जुड़े कागजात पूरे रखें, क्योंकि सरकारी स्तर पर कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। हेल्थ- नजला-जुकाम की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8 वृश्चिक - पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। धार्मिक विचारों वाले किसी व्यक्ति के साथ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखना जरूरी होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी करने से सिर्फ समय खराब होगा। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। करियर- आपके प्रयासों से बिजनेस की गतिविधियों में सुधार आएगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों से बातचीत करके समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं। हेल्थ- गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन चलाते समय और जोखिम वाले कामों में विशेष सावधानी जरूरी होगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 धनु - पॉजिटिव- अपनी किसी खास योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। आपका काम तय समय पर पूरा हो जाएगा। दोपहर बाद किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से कोई समस्या भी दूर होगी। नेगेटिव- प्रतिस्पर्धा में हारने का डर हावी हो सकता है। इससे नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। व्यवहार में लचीलापन रखने और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने से स्थिति बेहतर होगी। करियर- ग्रह स्थिति आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है। रुकी पेमेंट वसूलने के लिए समय अनुकूल है। कमीशन और बीमा से जुड़े बिजनेस में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिल सकता है। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1 मकर - पॉजिटिव- आज आपकी कोई तमन्ना पूरी होने वाली है। समय बहुत महत्वपूर्ण है और आपके प्रयासों से अच्छे नतीजे मिलेंगे। नया मकान या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है तो उससे जुड़ा आपका फैसला बहुत उचित साबित हो सकता है। नेगेटिव- रिश्तों को संभालकर रखना जरूरी होगा। किसी तरह की बहस में पड़ने से बचें। मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। करियर- बिजनेस में आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। अपनी कार्यप्रणाली किसी से साझा न करें और दूसरों पर भरोसा करने में विशेष सावधानी रखें। ऑफिस के कामों को लेकर अधिकारियों से बातचीत में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। शाम को मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- मौजूदा वातावरण के कारण इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। अनियमित खानपान और दिनचर्या का असर भी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 कुंभ - पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके बाद भरपूर ऊर्जा के साथ दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव- अपने व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी होगा। गुस्से और अहंकार के कारण परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की संगत आपको लक्ष्य से भटका सकती है। गैरजरूरी खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। करियर- अपनी योग्यता और काबिलियत से कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। बिजनेस में नए ऑर्डर और अनुबंध मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों पर कुछ विशेष कामों की जिम्मेदारी आ सकती है। लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपसी रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर की योजना बन सकती है। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण कभी-कभी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9 मीन - पॉजिटिव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होगी। आपसी बातचीत और विचार साझा करने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च ज्यादा होने के बावजूद उसका खास एहसास नहीं होगा। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। हिम्मत बनाए रखने और प्रयास जारी रखने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अपनी सूझबूझ से उनका कोई न कोई समाधान जरूर निकाल लेंगे। करियर- बिजनेस में फिलहाल कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा न करें, क्योंकि कोई व्यक्ति उनका फायदा उठा सकता है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी होगा। जल्दी ही आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध और मधुर होंगे। हेल्थ- ज्यादा काम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User