PDA-रथ यात्रा और जनसभा के बाद तिवारीहाता पहुंचेंगे अखिलेश यादव:पूर्व सांसद व विधायक से आधे घंटे तक करेंगे मुलाकात
गोरखपुर के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 नवंबर को पीडीए रथ यात्रा और जनसभा के बाद धर्मशाला बाजार स्थित तिवारीहाता पहुंचेंगे। यहां वह पूर्व सांसद भीम शंकर तिवारी उर्फ कौशल तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास पर मुलाकात करेंगे। पार्टी की ओर से जारी संशोधित सुरक्षा कार्यक्रम में उनके तिवारीहाता पहुंचने और वहां से रवाना होने का समय भी निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव दोपहर बाद 3:30 बजे चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम देवकही से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके 15 मिनट बाद यानी 3:45 बजे धर्मशाला बाजार स्थित तिवारीहाता पहुंचेंगे। यहां उनका करीब आधे घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है। वह 4:15 बजे तिवारीहाता से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जेड प्लस सुरक्षा के तहत होगी व्यवस्था सपा के केंद्रीय कार्यालय से 17 नवंबर को जारी संशोधित पत्र में अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। पत्र में बताया गया है कि अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में उनके पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तदनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से संबंधित सुरक्षा फ्लीट की गाड़ियों के 17 नवंबर की शाम लखनऊ से गोरखपुर पहुंचने की जानकारी भी पत्र में दी गई है। रथ यात्रा और जनसभा के बाद होगी मुलाकात 18 नवंबर को गोरखपुर में पीडीए रथ यात्रा के बाद अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका तिवारीहाता पहुंचने का कार्यक्रम है। राजनीतिक लिहाज से भी इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। धर्मशाला बाजार स्थित तिवारीहाता में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक का आवास है। यहां अखिलेश यादव की मौजूदगी को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)