राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर गोरखपुर में भारी विरोध:कांग्रेसी बोले- सवाल ज्ञानेश कुमार से करते, जवाब मोदी सरकार देती, ये रिश्ता क्या कहलाता है?
गोरखपुर में कांग्रेस जिला और महानगर कमिटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे मार्च के दौरान पुलिस की रवैया और FIR पर विरोध जताया। गुरुवार को नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। हाथ में काली पट्टी बांधकर उन्होंने लोकतंत्र के काला दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद’ के नारे लगाएं। उनका कहना है कि सवाल ज्ञानेश कुमार से करते, जवाब मोदी सरकार देती है, आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी करके ही केंद्र में मोदी सरकार और तमाम प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है, इसीलिए समर्थन मिल रहा है। पढ़िए क्या बोले जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को वोट चोर ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद मिलकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान केंद्र की तानाशाह मोदी सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी सांसदों का उत्पीड़न करवाया। उनके साथ दुर्व्यवहार करवाया। दिल्ली पुलिस की ओर से फर्जी मुकदमा करवाया, जिसके खिलाफ आज पूरे देश में शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में गोरखपुर में भी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस्तीफा देने पर मजबूर करेंगे
जबतक वोट चोर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है। तब तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर संघर्ष करेंगे। लड़ने का काम करेंगे और मजबूर करेंगे कि इस्तीफा देना ही पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के वोट चोरी से केंद्र की मोदी सरकार बनी है प्रदेश में तमाम बीजेपी सरकार बनी है। इसीलिए हम सवाल ज्ञानेश कुमार से करते हैं और जवाब मोदी सरकार देती है। आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है। इससे साफ पता चलता है कि वोट चोरी कराकर कर ही सरकार बनी है, इसीलिए सरकार उनका समर्थन करती है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा- डॉ. सैय्यद जमाल
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सैय्यद जमाल ने कहा कि बहुत अन्याय हो रहा है। लोकतंत्र में हमारा संवैधानिक अधिकार है कि हम अपने मुद्दों की उठाएं। जो हमारे डिमांड हैं, उसको लेकर कहीं भी धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस से लाठी चार्ज करवाया जाता है, लोगों को चोट पहुंचाई जाती है। जबरदस्ती गिरफ्तार किया जाता है। ये बहुत ही अन्याय पूर्ण काम है। लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के विरोध में है। हम इसकी निन्दा करते हैं। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी गांधी परिवार के पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। हम सभी लोग उनके साथ हैं। उनके आवाज को हमेशा बुलंद करते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)