राहुल गांधी को बहू तो मिली नहीं, बहुमत कैसे मिलेगा:हापुड़ में ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव बुझे हुए कारतूस हैं
हापुड़ में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायत राज मंत्री ओपी राजभर गढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को 'बुझे हुए कारतूस' बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आज तक बहू नहीं मिली, तो उन्हें बहुमत कैसे मिलेगा। यह बात उन्होंने गढ़ नगर में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। देखें, 2 तस्वीरें… सोमवार को ओपी राजभर गढ़ नगर के तहसील रोड स्थित पिंटू गुर्जर के घर पहुंचे। राजभर ने कहा कि सपा को अपना भविष्य दिख रहा है। उनके 'पीडीए' की बैठकों में लोग नहीं आ रहे, जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार उनके सहयोग से फिर बनेगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार ही रिपोर्ट आने पर पंचायत चुनाव करायेंगे। यहां पिंटू गुर्जर, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)