राज चौहान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:आगरा के गेस्ट हाउस में हुई थी हत्या, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

Sep 30, 2026 - 16:09
0
राज चौहान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:आगरा के गेस्ट हाउस में हुई थी हत्या, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में पुलिस ने राज चौहान हत्याकांड के वांछित आरोपी इरफान मलिक को गिरफ्तार किया है। उसे एसएन स्टे गेस्ट हाउस में हुई हत्या के मामले में तलाश किया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे नूरानी मस्जिद, शाह नगर बंबा के पास उसके घर के नजदीक से पकड़ा। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान मलिक पुत्र पप्पू खां, निवासी नूरानी मस्जिद के पास शाह नगर बंबा, थाना खंदौली, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ ट्रांस यमुना थाने में हत्या समेत कई केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल शिवकेश और कांस्टेबल अभिषेक मलिक शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User