राजा जनक-रानी सुनयना ने शहर को दिया न्योता:गणेश जी की सवारी आगे, पीछे राजा जनक का रथ संग निकली आमंत्रण यात्रा

Oct 03, 2026 - 20:41
0
राजा जनक-रानी सुनयना ने शहर को दिया न्योता:गणेश जी की सवारी आगे, पीछे राजा जनक का रथ संग निकली आमंत्रण यात्रा
आगरा जनकपुरी महोत्सव में शहरवासियों को आमंत्रित करने के लिए शनिवार को भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भगवान गणेश जी की सवारी के साथ शुरू हुई यात्रा में राजा जनक और रानी सुनैना का सजा हुआ रथ आकर्षण का केंद्र रहा। रथ के पीछे हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहनों का काफिला चला। जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से भावना एस्टेट रोड पर सजी जनकपुरी में आने और प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने का निमंत्रण दिया गया। आमंत्रण यात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर गणपति किंग्स काउंटी, होली पब्लिक स्कूल, नील फ्लोरेंस सहित आसपास के क्षेत्रों से गुजरी। सबसे आगे भगवान गणेश जी की सवारी चल रही थी। इसके पीछे राजा जनक और रानी सुनैना का रथ था। रथ पर राजा जनक के स्वरूप में अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप में लता गोयल विराजमान थे। दोनों हाथ जोड़कर शहरवासियों को माता जानकी के विवाहोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते रहे। रथ के पीछे खुली जीप में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक अजय गर्ग अवागढ़, मुख्य स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार गोयल, संतोष कटारा और मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने हाथ जोड़कर लोगों से जनकपुरी महोत्सव में पहुंचने की अपील की। हजारों वाहनों के काफिले से बढ़ी यात्रा की भव्यता आमंत्रण यात्रा में हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए। वाहनों पर लगे धार्मिक ध्वज और सजावट आकर्षण का केंद्र रहे। लंबी कतार में चलते वाहनों के साथ यात्रा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को जनकपुरी महोत्सव का निमंत्रण दिया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव पूरे आगरा का उत्सव है। आमंत्रण यात्रा के जरिए शहरवासियों को भावना एस्टेट रोड पर सजी जनकपुरी में आने का न्योता दिया गया है। उन्होंने परिवार सहित पहुंचकर प्रभु श्रीराम की बारात का स्वागत करने और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव में शामिल होने की अपील की। गणपति किंग्स काउंटी पर पुष्पवर्षा से स्वागत यात्रा के गणपति किंग्स काउंटी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष एवं जनकपुरी महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज बंसल की अगुवाई में अपार्टमेंट के बाहर स्वागत की तैयारियां की गई थीं। यात्रा के पहुंचते ही आतिशबाजी की गई और राजा जनक-रानी सुनैना के रथ सहित श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ये रहे उपस्थित नरेश कुमार सिंह, रघु अग्रवाल, अखिलेश दुबे, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, गजेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, विजय बंसल, संजय गोयल, निमित पोरवाल, विश्वास शर्मा, तनु अग्रवाल, ऋतु दुबे, शुचि खंडेलवाल, पूजा सिंह, रीना सिंह, सीता गुप्ता, अनु, रेशु, आयुषी, माही, कृतिका, संगीता, शिखा, नीलू, अनिशा, राम रघु आनंदा वेलफेयर एसोसिएशन फेज-2 के अध्यक्ष भोले शंकर चौहान, ब्रजमोहन मिश्रा, अनूप कश्यप, मोहित अग्रवाल, अनुराधा चौहान, अनुराधा वर्मा, पूजा चौहान, रोहन गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, हिमांशी मित्तल, आकांक्षा अग्रवाल, युवराज, आलेख, आर्य प्रताप सिंह चौहान, गंगा चौहान, सुजल, तपिश, अजय चोपड़ा, दिव्या चोपड़ा, अमन मित्तल, प्रवीण पचौरी, फौरन सिंह, विनोद शर्मा, पिंकी अग्रवाल, चिराग मित्तल, औषिकवीर यादव, संजय अग्रवाल, भावना अग्रवाल, सरिता शर्मा, यदुल गुप्ता, डॉ. मुकेश जुएल, अजयकांत शर्मा, राकेश शर्मा, हेमंत सिंह जादौन, शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल, रिनी गोयल, कमल नयन, सुनीता मित्तल, अनुप्रिया गोयल, मंजू बंसल, रामू गोयल, नरेश मंगल, शुभम अग्रवाल, शैंकी बंसल, शिल्पी बंसल, शिप्रा जैन, निक्की अग्रवाल और आयुषी बंसल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User