राजभर बोले- अखिलेश को पीछे नहीं भागना चाहिए:योगी की अयोध्या से लड़ने की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए, डर लग रहा हो तो हमारे खिलाफ लड़ लें
उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश को चुनौती दी है। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को योगी की अयोध्या से लड़ने की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए, डर लग रहा हो तो हमारे खिलाफ लड़ लें। आ जाएं जहूराबाद। उन्होंने कहा- अखिलेश जी को पता लग जाएगा जहूराबाद में भी कि हमारी क्या हैसियत है और एनडीए गठबंधन की क्या हैसियत है, उनको खुद पता लग जाएगा। राजभर ने कहा- अगर जरा सा भी मानवता अखिलेश यादव जी में होगी और राजनीति का जरा सा भी अगर उनके पास अकल होगी, तो जो चुनौती CM ने दिया है उस पर अखिलेश जी को पीछे नहीं भागना चाहिए। इनको आकर के अपना जो चैलेंज है उसको स्वीकार करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)