वाराणसी में कातिल चाईना-मंझे से साड़ी कारोबारी की कटी गर्दन:मौत, गोपाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घर, कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

Oct 11, 2026 - 11:21
0
वाराणसी में कातिल चाईना-मंझे से साड़ी कारोबारी की कटी गर्दन:मौत, गोपाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घर, कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
वाराणसी के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर कातिल चाइना मांझा से एक व्यक्ति की गर्दन कट गयी। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले तड़प -तड़प के मौत हो गई। मृतक सुनील कुमार गुजराती (55) साड़ी के कारोबारी हैं। वो चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में दर्शन कर आशापुर स्थित अपने घर जा रहे थे। सुनील को कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर तड़पता देखकर राहगीर बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। फ्लाईओवर पर तड़प रहे थे सुनील कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से अपने घर जा रहे विकास कुमार सोनकर ने बताया - मै अपने परिवार के साथ कज्जाकपुरा ब्रिज से घर जा रहा था। ऊपर पहुंचा तो एक व्यक्ति सड़क पर गिरे हुए तड़प रहे थे और उनके गले से खून निकल रहा था। फौरन मैंने बाइक वालों को रोका और उनकी मदद से उन्हें कबीरचौरा अस्पताल लेकर आये। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाइना मांझा से हुआ हादसा एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अमन जायसवाल ने बताया - हम लोग पैदल ही पुल पर टहलने निकले थे। सुबह 9 बजे के करीब अचानक से पतंग का मंझा बाइक से जा रहे सुनील जायसवाल के गले में फंसा हम लोग कुछ समझ पाते। इसके पहले वो जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। उनकी गर्दन से खून का फव्वारा निकल रहा था। हम लोगों ने पुलिस को फोन किया और फौरन इन्हे बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे। गोपाल मंदिर में आये थे दर्शन करने मृतक के छोटे भाई सुशील कुमार ने बताया - मेरे बड़े भाई अपने परिवार के साथ आशापुर दूसरे मकान में रहते हैं। साड़ी के कारोबारी हैं। उनके बेटे यश गुजराती की तबियत दो दिन से खराब थी। आज सुबह चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आये थे। वहां से वापस लौट रहे थे जिस समय यह हादसा हुआ। हमें ढूंढते हुआ दो युवक चौखंभा पहुंचे तो हमें पता चला की भाई के साथ ऐसा हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User