राजनाथ सिंह आज लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे:फैजुल्लागंज में बांटेंगे राहत सामग्री, 17 अक्टूबर को दिल्ली रवाना होंगे
रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज, 15 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। दौरे के पहले दिन वह फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सिंह दोपहर 3:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौराहे जाएंगे। शाम करीब 4 बजे वह बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगे। 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल दौरे के दूसरे दिन, 16 अक्टूबर को राजनाथ सिंह कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह शहर के अलग-अलग इलाकों में शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर परिजनों से मिलेंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। शाम 6 बजे वह जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह अपने आवास लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 17 अक्टूबर को दिल्ली लौटेंगे दौरे के आखिरी दिन, 17 अक्टूबर को भी राजनाथ सिंह अपने आवास पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली लौट जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)