वाराणसी में राष्ट्रीय फार्मेसी की निकाली रैली:दवाओं के उचित उपयोग सीखें, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Oct 15, 2026 - 13:59
0
वाराणसी में राष्ट्रीय फार्मेसी की निकाली रैली:दवाओं के उचित उपयोग सीखें, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस रोकथाम के प्रति किया जागरूक
वाराणसी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर 15 अक्टूबर को काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के निर्देशानुसार आयोजित रैली में करीब 100 विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली सुबह 10:30 बजे काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रास्ते मिर्जामुराद बाजार पहुंची। इस दौरान लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना और दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। रैली के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने में जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User