राज्य मंत्री गुलाब देवी ने गांधी जयंती पर झाड़ू लगाई:चन्दौसी में स्वच्छता का संदेश दिया, कई पदाधिकारी भी रहे मौजूद

Oct 02, 2026 - 13:54
0
राज्य मंत्री गुलाब देवी ने गांधी जयंती पर झाड़ू लगाई:चन्दौसी में स्वच्छता का संदेश दिया, कई पदाधिकारी भी रहे मौजूद
सम्भल की तहसील चन्दौसी में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चन्दौसी के फव्वारा चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने 12 बजे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री गुलाब देवी ने महात्मा गांधी के विचारों और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने स्वयं झाड़ू हाथ में लेकर फव्वारा चौक परिसर में सफाई अभियान चलाया। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर गुलाब देवी ने कहा कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है, ताकि भारत स्वच्छ रहे और लोग स्वस्थ रहें। स्वच्छता रखने के लिए जागरूक राज्य मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई बनाए रखने के साथ लोगों को अपने आसपास भी स्वच्छता रखने के लिए जागरूक होना चाहिए। श्रद्धांजलि के साथ स्वच्छता का संदेश कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ. सुगंध, पूर्व नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, वार्ड सदस्य तरुण नीरज और वार्ड सदस्य अमन कोहली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गांधी जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User