सम्भल में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धा और उत्साह:पुलिस लाइन से स्कूल-कॉलेजों तक कार्यक्रम; सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशसेवा की शपथ

Oct 02, 2026 - 13:54
0
सम्भल में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धा और उत्साह:पुलिस लाइन से स्कूल-कॉलेजों तक कार्यक्रम; सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशसेवा की शपथ
सम्भल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुबह 9 बजे से जिला मुख्यालय, सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन और स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और देशसेवा के आदर्शों को अपनाने की शपथ ली। पुलिस लाइन में एसपी ने किया माल्यार्पण बहजोई स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों ने लिया संकल्प शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह बर्तवाल के नेतृत्व में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के साथ लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, अनुशासन और देशहित में कार्य करने की शपथ ली। नवाब महमूद गर्ल्स इंटर कॉलेज में सईद अख्तर इस्रायली ने छात्र-छात्राओं को सत्य के मार्ग पर चलने और स्वच्छता की शपथ दिलाई। हिन्द इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विनोद खन्ना की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बाल विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। एमजीएम पीजी कॉलेज में एसडीएम हुए शामिल एमजीएम पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम विकास चन्द्र शामिल हुए। उन्होंने गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के सादगी, त्याग एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों ने भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User