राज्यसभा चुनाव से पहले बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे:धर्मपाल सिंह से मुलाकात की; विनोद तावड़े भी आ रहे, योगी से मुलाकात करेंगे

Oct 05, 2026 - 11:56
0
राज्यसभा चुनाव से पहले बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे:धर्मपाल सिंह से मुलाकात की; विनोद तावड़े भी आ रहे, योगी से मुलाकात करेंगे
सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक होगी। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र और काशी क्षेत्र के संघ और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में दोनों क्षेत्रों की मौजूदा जमीनी हकीकत से अवगत कराया जाएगा। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार बनाने की रणनीति पर मंथन होगा। बीएल संतोष आज सुबह लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे मुलाकात करने जाएंगे। दोनों के बीच यूपी सरकार के आगामी कार्यक्रमों के साथ चुनावी योजना पर बात होगी। सुल्तानपुर में होने वाली बैठक में आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, काशी के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार और विभाग प्रचारक स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव, केंद्रीय नेतृत्व को नाम भेजे ब्राह्मण वर्ग पर भाजपा का फोकस, 2 सीटों के लिए रेस में 7 बड़े नाम पैनल के मुताबिक, राज्यसभा जाने वाली 8 सीटों में से 2 सीटों पर ब्राह्मण चेहरे को मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके पीछे पार्टी का उद्देश्य प्रबुद्ध वर्ग को साधकर राजनीतिक संदेश देना है। ब्राह्मण कोटे से जिन प्रमुख चेहरों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं, उनमें शामिल हैं- इन दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर है और अंतिम फैसला दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा। सपा को जवाब देने की तैयारी कर रहे जयंत चौधरी ---------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User