रामपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम:शुक्रवार रात 3 बजे से लगातार बारिश, सितंबर में सर्दी का अहसास; सड़कें और बाजार सूने रहे

Sep 26, 2026 - 12:55
0
रामपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम:शुक्रवार रात 3 बजे से लगातार बारिश, सितंबर में सर्दी का अहसास; सड़कें और बाजार सूने रहे
रामपुर में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 3 बजे से लगातार बारिश हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। तेज ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सितंबर में ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। शनिवार सुबह शहर की सड़कों, बाजारों और चौराहों पर आम दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल दिखी। लगातार बारिश और ठंड के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 और दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर वाहनों की आवाजाही कम रही। मालगोदाम तिराहे और राधा टॉकीज चौराहे पर यात्री ई-रिक्शा का इंतजार करते दिखे। यात्रियों ने बताया कि बारिश के कारण रिक्शा कम चल रहे हैं। मिलक के मंदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मुश्किल से ई-रिक्शा मिला। ई-रिक्शा चालक नन्हे ने कहा कि गर्मी से राहत मिली है, लेकिन सवारियां कम हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में भी कई दुकानें बंद रहीं, जिससे सामान्य जनजीवन धीमा पड़ गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User