रामपुर में 3 जगह होगा रावण दहन का आयोजन:मेले में एक किलोमीटर तक सजती हैं दुकानें, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

Oct 19, 2026 - 19:38
0
रामपुर में 3 जगह होगा रावण दहन का आयोजन:मेले में एक किलोमीटर तक सजती हैं दुकानें, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश
रामपुर में दशहरे पर रावण दहन की परंपरा नवाबों के दौर से चली आ रही है। पीढ़ियां बदलने के बावजूद विजयदशमी पर रामलीला देखने और रावण दहन में शामिल होने का उत्साह कायम है। मंगलवार को शहर में तीन स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। इनमें कोसी मंदिर स्थित उत्सव पैलेस, आदर्श रामलीला मैदान और ज्वाला नगर शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और रामलीला कमेटियों ने सुरक्षा व व्यवस्था की तैयारियां की हैं। उत्सव पैलेस में दो रावण के पुतलों का होगा दहन उत्सव पैलेस में मंगलवार शाम 6 बजे रावण दहन होगा। यहां दो रावण के पुतले जलाए जाएंगे। मंगलवार शाम 6 बजे दैनिक भास्कर संवाददाता ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एक पुतले को स्थापित कर दिया गया था, जबकि दूसरे को स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। उत्सव पैलेस का दशहरा मेला रामपुर के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। यहां करीब एक किलोमीटर तक दुकानें सजती हैं। मेला परिसर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ जुटती है। शहर के लोग रावण दहन देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। आदर्श रामलीला मैदान और ज्वाला नगर में भी आयोजन शहर के आदर्श रामलीला मैदान में मंगलवार शाम 6:30 बजे रावण दहन होगा। वहीं, ज्वाला नगर में करीब शाम 7 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामपुर की रामलीला की परंपरा तत्कालीन नवाबों के समय से जुड़ी है। उत्सव पैलेस में होने वाले आयोजन में मौजूदा सरकार के विधायक और मंत्री भी पहुंचते हैं। यह आयोजन धार्मिक परंपरा के साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बना हुआ है। मेले में बैरिकेडिंग, वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होगी रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस और रामलीला कमेटी ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि उत्सव पैलेस के मेला परिसर के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग की गई है। जिला अस्पताल वाले पॉइंट से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। ज्वाला नगर और आदर्श रामलीला मैदान में भी मेला परिसर के आसपास व्यवस्था की जा रही है। इन स्थानों पर तैयारियां मंगलवार दोपहर तक पूरी करने की योजना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User