रामकोला में 'सेवा सेतु अभियान' कार्यक्रम:लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
नगर पंचायत रामकोला परिसर में शनिवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा सेतु अभियान' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस जन-कल्याणकारी कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में डूडा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, विद्युत, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल शामिल रहे। एक ही परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी से आम जनमानस को अपनी समस्याएं रखने और संबंधित योजनाओं के आवेदन व प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने का सुलभ अवसर मिला। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, राधेश्याम दीक्षित और विश्वजीत गोविंद राव सहित नगर पंचायत के तमाम सभासद, कर्मचारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)