रुद्रपुर में लेखपालों का धरना-प्रदर्शन:8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को रुद्रपुर तहसील परिसर में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का भी पूर्ण रूप से बहिष्कार किया और शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। रुद्रपुर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आगामी थाना समाधान दिवस पर भी काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों के पूरे होने तक संगठन चरणबद्ध तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा। प्रदर्शन के पश्चात लेखपालों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजकुमार गुप्ता को अपना 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से लेखपाल भास्कर, संकटमोचन चतुर्वेदी, बृजेश शुक्ला, मनीष गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, योगेंद्र त्रिपाठी, रंजीत यादव, चंद्रप्रभा और माया चौहान सहित कई अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)