रामलीला में धनुष भंग का मंचन:श्रीराम ने चढ़ाई शिव धनुष की प्रत्यंचा, टूटते ही गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष
वाराणसी के शिवपुर की रामलीला में गुरुवार को शिव धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता-राम विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर में कई राजा-महाराजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह टूट गया। धनुष भंग होते ही पूरा लीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई। विवाह प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। धनुष टूटने की सूचना पर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर स्थल पहुंचे। यहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद हुआ। भगवान श्रीराम ने विनम्रता और धैर्य से स्थिति संभाली, जिसके बाद वातावरण शांत हुआ। अंत में श्रीराम और माता सीता की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर लीला का समापन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)