राममंदिर ट्रस्ट ने बंद किया सामान्य दर्शन पास:वेबसाइट से इसे पास की आनलाइन बुकिंग का विकल्प भी हटाया गया

Oct 15, 2026 - 08:10
0
राममंदिर ट्रस्ट ने बंद किया सामान्य दर्शन पास:वेबसाइट से इसे पास की आनलाइन बुकिंग का विकल्प भी हटाया गया
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सामान्य दर्शन पास की सुविधा बंद कर दी है। अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट से भी पास की आनलाइन बुकिंग का विकल्प भी पूरी तरह से हटा दिया है। सुगम दर्शन व आरती पास की आनलाइन बुकिंग को पूर्ववत रखा गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 7 पूरक मंदिरों और इतने ही ऋषियों-मुनियों के मंदिरों में दर्शन, आरंभ कराया था। शुरुआती दिनों में अधिक संख्या में दर्शनार्थियों की संख्य को देखते हुए ट्रस्ट ने पास के माध्यम से ही दर्शन शुरू किया था। विकल्प मौजूद होने के कारण इसके दुरुपयोग की आशंका थी ट्रस्ट ने परिसर के मंदिरों में दर्शन के लिए पास की बाध्यता तो भई माह के अंत में खत्म कर दी थी, लेकिन इच्छुक दर्शनार्थी अब भी सामान्य पास बुक करके दर्शन कर रहे थे। बाध्यता खत्म हो जाने के बाद भी बुकिंग का विकल्प मौजूद होने के कारण इसके दुरुपयोग की आशंका थी। सीएम से महिला श्रद्धालु ने की थी शिकायत गत जून माह में ओडिशा की महिला श्रद्धालु ने एक होटल संचालक पर सामान्य दर्शन पास के लिए प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी से इस मामले में शिकायत की थी। पूरक व सप्तर्षि मंदिरों में दर्शन के लिए ट्रस्ट ने पहले से बनने वाले सुगम व विशिष्ट दर्शन पास के अलावा सामान्य पास की भी सुविधा 10 अप्रैल से शुरू की थी। सामान्य पास केवल ट्रस्ट की वेबसाइट से आनलाइन बुक होते थे। लगभग 2 माह बाद जब दर्शनार्थियों की संख्या सामान्य स्तर पर पहुंच गई, तो ट्रस्ट ने मई के अंत में पास की बाध्यता खत्म कर दी थी। इससे दर्शनार्थी इच्छानुसार सभी मंदिरों का दर्शन कर पा रहे थे। यही व्यवस्था वर्तमान में भी लागू है। पूरक या सप्तर्षि मंदिरों में दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता अब नहीं रह गई है। वेबसाइट से पास बुक होने की सुविधा मौजूद रहने से दुरुपयोग हो रहा था, इसलिए ट्रस्ट ने पूर्णतः बंद करते हुए विकल्प भी हटवा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User