रामप्रताप सिंह निर्विरोध राज्यसभा सांसद बने:लखनऊ में समर्थकों ने किया फूल माला पहनाकर स्वागत, आगरा में भी जश्न का माहौल
भाजपा ने आगरा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उनके राज्यसभा सांसद बनने पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। आगरा से बड़ी संख्या में समर्थक लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। आगरा भाजपा में खुशी की लहर है। चौहान वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और उन्हें संगठन में लंबे अनुभव वाले नेताओं में गिना जाता है। जून 2026 में घोषित भाजपा की नई प्रदेश टीम में उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। 2017 में एत्मादपुर से बने थे विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का राजनीतिक सफर भाजपा संगठन से जुड़कर आगे बढ़ा। वर्ष 1991 से 1994 के बीच उन्होंने भाजयुमो में मंडल अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष, ब्रज प्रांत प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2006-07 में भाजपा जिलाध्यक्ष, 2007 से 2012 तक ब्रज क्षेत्र महामंत्री और 2013 से 2016 तक प्रदेश मंत्री रहे। वर्ष 2017 में उन्होंने एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता और पहली बार विधायक बने।
2022 में टिकट नहीं मिला, फिर संगठन में बढ़ा कद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 2026 में पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में भी उन्हें दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया। अगस्त 2026 में उन्हें भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया था। आगरा से राज्यसभा तक पहुंचने की तैयारी रामप्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने को आगरा के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। वह लंबे समय से आगरा और ब्रज क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा और विधायक रहे। भाजपा के इस फैसले से आगरा में पार्टी संगठन को भी नई राजनीतिक ताकत मिलने की उम्मीद है। खासकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आगरा के स्थानीय नेता को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया जाना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)