रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

Sep 29, 2026 - 23:24
0
रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस
रामपुर में जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चीफ फार्मासिस्ट किशन सिंह के बीच अज्ञात युवक से विवाद के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि युवक ने फार्मासिस्ट के कपड़े फाड़ दिए, गालीगलौज की और सरकारी काम में बाधा डाली। गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। हंगामे के बीच आरोपी को पकड़ कर पुलिस चौकी दिया जहां से वह फरार हो गया।, मंगलवार रात 10 बजे तक नगर कोतवाली में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है ।ये जानकारी नगर कोतवाली कोतवाल प्रदीप मलिक ने दी है जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर दवा काउंटर पर भीड़ थी। इसी दौरान दवा लेने पहुंचे एक युवक का चीफ फार्मासिस्ट किशन सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फार्मासिस्ट से मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना से डिस्पेंसरी में हंगामा मच गया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मुमताज अहमद खां ने युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ भी गालीगलौज की। सूचना पर अस्पताल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोप है कि आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया और वह दूसरे रास्ते से निकल गया। पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। सीएमएस बीसी सक्सेना का कहना है कि आरोपी का नाम-पता पता चल गया है। वहीं, फार्मासिस्ट का कहना है कि अब हालात ऐसे बन गए हैं कि काम तुम ही कर लो। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद आरोपी के निकल जाने को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। मंगलवार रात 10 बजे नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक ने बताया कि फार्मासिस्ट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और फार्मासिस्ट की सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User