रामपुर के जैन मंदिर से कल निकलेगी रथ यात्रा:उत्सव पैलेस में सामूहिक पूजन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
रामपुर में 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से रविवार, 27 सितंबर को भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद जैन समाज के श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, रथ यात्रा का शुभारंभ प्रातः ठीक 10:30 बजे मंदिर परिसर से होगा। श्रद्धालु मंदिर से पदयात्रा करते हुए उत्सव पैलेस पहुंचेंगे, जहां भगवान जिनेंद्र का सामूहिक संगीतमय पूजन किया जाएगा। पूजन संपन्न होने के पश्चात सभी श्रद्धालु पुनः पदयात्रा करते हुए मंदिर वापस लौटेंगे। आयोजन समिति ने कहा कि बारिश भी भक्तों की आस्था और उत्साह को कम नहीं कर पाएगी। इस रथ यात्रा के माध्यम से जिनशासन की प्रभावना और धार्मिक एकता का संदेश दिया जाएगा। जैन समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर सपरिवार मंदिर पहुंचकर यात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)