सरायखेमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:जय माता दी समिति सजाए पंडाल, सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की
अमेठी के सरायखेमा गांव में सोमवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर जय माता दी दुर्गा पूजा समिति की ओर से सजाए गए दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां नवदुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आरती उतारी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रामराज, मनीराम, संजीव, मोनू सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)