रामपुर में आवारा कुत्तों का हमला:जंगल से घर लौट रहे 7 साल के मासूम को 10 जगह काटा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
रामपुर में मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर शाहबाद क्षेत्र के मियागंज गांव में गुरुवार शाम तीन आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के मासूम पर हमला कर दिया। जंगल से घर लौट रहे बच्चे को कुत्तों ने घेरकर कई जगह काट लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम की पहचान मियागंज गांव निवासी साहब के रूप में हुई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके घावों पर टांके लगाए और भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्चे के शरीर पर करीब 10 जगह कुत्तों के काटने के निशान हैं। कई घाव गहरे बताए जा रहे हैं। इमरजेंसी में ईएमओ अमान ने बताया कि साहब को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। बच्चे को कई जगह आवारा कुत्तों ने काटा है। जंगल से लौटते समय कुत्तों ने घेरा साहब की दादी शायरों ने बताया कि बच्चे की मां की करीब 5 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके पिता आबिद परिवार का खर्च चलाने के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं। गुरुवार को साहब जंगल की ओर से घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही तीन आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाया और उसे बचाकर घर पहुंचाया। गांव में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक दादी ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। इससे पहले भी कुत्तों के झुंड कई बकरियों समेत अन्य पशुओं पर हमला कर चुके हैं। अब मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों में डर बढ़ गया है। दादी बोलीं- आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए बच्चे की दादी और चाचा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। दादी ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने और ग्रामीणों को उनसे निजात दिलाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)