बाराबंकी में कार पर गिरा विशाल पेड़, ड्राइवर बाल-बाल बचा:डीएम आवास के पास बारिश में हुआ हादसा, लोगों ने सुरक्षित निकाला; सड़क बंद

Sep 26, 2026 - 12:55
0
बाराबंकी में कार पर गिरा विशाल पेड़, ड्राइवर बाल-बाल बचा:डीएम आवास के पास बारिश में हुआ हादसा, लोगों ने सुरक्षित निकाला; सड़क बंद
बाराबंकी में शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे एक बड़ा पेड़ कार पर गिर गया। यह घटना सिविल लाइन इलाके में डीएम आवास के पास हुई। पेड़ गिरने से कार उसकी चपेट में आ गई। कार ड्राइवर डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। तभी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ अचानक कार पर गिर गया। इससे कार बुरी तरह दब गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। अच्छी बात यह रही कि ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई। पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों तरफ का रास्ता बंद हो गया। पेड़ की डालियां और तना सड़क पर फैल गए, जिससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई। स्थानीय लोग पेड़ को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि रास्ता खुल सके। लगातार बारिश के कारण पुराने पेड़ों के गिरने की चिंता भी बढ़ गई है। तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User