रामपुर में कूटू आटा खाने से 25 लोग बीमार:जिला अस्पताल के मेडिकल और आयुष्मान वार्ड में भर्ती कराया गया

Oct 12, 2026 - 14:28
0
रामपुर में कूटू आटा खाने से 25 लोग बीमार:जिला अस्पताल के मेडिकल और आयुष्मान वार्ड में भर्ती कराया गया
रामपुर में नवरात्रि के दौरान कूटू आटा खाने से करीब 25 लोग बीमार हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने मेडिकल, आयुष्मान और डायरिया वार्ड में उनका इलाज शुरू कर दिया है। बीमार हुए लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने कूटू की पकौड़ी, पराठा और पूरी खाई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह से लेकर 8 बजे तक अलग-अलग परिवारों से कुल 25 मरीज पेट दर्द और अन्य शिकायतें लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। टीम उस दुकानदार का पता लगा रही है, जहां से बीमार लोगों ने आटा खरीदा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User