रामपुर में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:गांधी-शास्त्री को नमन कर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छ परिसर का संकल्प

Oct 02, 2026 - 14:28
0
रामपुर में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:गांधी-शास्त्री को नमन कर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छ परिसर का संकल्प
रामपुर में राजकीय महाविद्यालय रजा नगर, स्वार में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम श्रद्धा और राष्ट्रभावना के साथ आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राधे श्याम गिरि ने की। प्राचार्य ने गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आचरण में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान की शपथ ली। सभी ने स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सत्य, अहिंसा, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User